होम = Breaking = एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का हुआ निधन, लंबे समय से थी बीमार

एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का हुआ निधन, लंबे समय से थी बीमार

Zareen Khan Mother Dies: परवीन खान पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। जरीन खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करती थीं और उनकी जल्द रिकवरी के लिए दुआ करने की अपील भी करती रहती थीं। साल 2016 में उनकी मां की हार्ट सर्जरी भी हुई थी, जिसके बाद जरीन ने अपने काम से ब्रेक लेकर पूरी तरह उनकी देखभाल की थी।

10 साल पहले हुई थी हार्ट सर्जरी

जरीन खान के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां परवीन खान का लंबी बीमारी के बाद बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि जरीन की टीम द्वारा जारी आधिकारिक बयान में की गई है। जरीन अपनी मां के बेहद करीब थीं और अपनी सफलता का श्रेय हमेशा उनकी मेहनत और संघर्ष को देती रही हैं। बता दें कि साल 2016 में उनकी मां की हार्ट सर्जरी हुई थी।

सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटिज़ ने जताया शोक

परवीन खान के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों और जरीन खान के प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जरीन के करीबी बताते हैं कि वे अपनी मां को ही अपनी ‘दुनिया’ मानती थीं। पिता के निधन के बाद उनकी मां ही उनके लिए माता-पिता और एक सच्ची दोस्त की तरह थीं।

बंगाल