होम = Breaking = ‘गोली का जवाब गोली से’, कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार का कड़ा रुख

‘गोली का जवाब गोली से’, कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार का कड़ा रुख

CM Yogi strict law order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का उद्घाटन करते हुए राज्य की निवेश और कानून-व्यवस्था नीति पर अपनी स्पष्ट राय रखी। सीएम ने कहा कि सरकार हर निवेशक को सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड (SSS) की गारंटी देती है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस कठोर कदम उठाएगी।

कानून सबके लिए बराबर

सीएम योगी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह माफिया हो, अपराधी हो या ‘अपना आदमी’। उन्होंने 2017 से पहले यूपी में अपहरण, फिरौती और गुंडा टैक्स का बोलबाला था और व्यापारी और आम लोग सुरक्षा की चिंता में घर छोड़ने को मजबूर थे। आज यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

सीएम ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी क्लियरेंस और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश अब सिर्फ राज्य नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बन चुका है।”

उद्योग और निवेश में वृद्धि

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी डीरेगुलेशन रैंकिंग में देश में शीर्ष पर है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी अग्रणी राज्य बन चुका है। MSME सेक्टर के निवेशकों को 1000 दिनों तक निरीक्षण से छूट दी गई है। 2017 में राज्य में 14,000 कारखाने थे, जो अब बढ़कर 30,000 से अधिक हो गए हैं।

नए औद्योगिक प्रोजेक्ट

सीएम ने बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) के विकास का ऐलान किया, जिसका क्षेत्रफल 56,000 एकड़ है और इसे दो साल में पूरा किया जाएगा। ललितपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क, गौतमबुद्ध नगर में मेडिकल डिवाइस पार्क, US-FDA टेस्टिंग लैब और वर्ल्ड क्लास लॉजिस्टिक्स हब विकसित किए जा रहे हैं। लखनऊ में विश्वस्तरीय फार्मा इंस्टिट्यूट भी स्थापित होगा।

भारत का नया स्वरूप

सीएम ने कहा कि अमेरिका की तरफ से टैरिफ घटाने का उदाहरण देते हुए भारत अब किसी के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब वैश्विक शक्तियां भी भारत के साथ संवाद और सहयोग के लिए बाध्य हैं।

फार्मा सेक्टर पर नड्डा का जोर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वर्चुअली कॉन्क्लेव में कहा कि बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क यूपी को फार्मास्यूटिकल हब के रूप में स्थापित करेंगे।

उद्योगपतियों को मिलेगा लाभ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 8 वर्षों में यूपी का परिवेश पूरी तरह बदल चुका है। बिजली, सड़क और कनेक्टिविटी की समस्याओं का समाधान हुआ है। आज सुरक्षित माहौल में उद्योग लगाने वाले लाभान्वित होंगे। यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का बजट 1000 करोड़ रुपये है और इसे और बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रेड डील के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, जयशंकर की बेसेंट और रूबियो से मुलाकात; जानें क्या हुई मीटिंग