होम = Breaking = Yo Yo हनी सिंह का पुणे कॉन्सर्ट स्थगित, रैपर ने नई तारीख का किया ऐलान

Yo Yo हनी सिंह का पुणे कॉन्सर्ट स्थगित, रैपर ने नई तारीख का किया ऐलान

Honey Singh’s Pune concert gets Pushed: यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने लाइव कॉन्सर्ट्स के जरिए लगातार फैंस का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में फैंस उन्हें सुनने पहुंचे। अब 4 अप्रैल को उनका पुणे में कॉन्सर्ट होना था, लेकिन कुछ कारणों से इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हनी सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए नई तारीख का भी ऐलान किया है।

बारिश-आंधी के चलते टली कॉन्सर्ट की तारीख

हनी सिंह ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘शनिवार (4 अप्रैल, 2026) के लिए सभी टिकट बिक जाने के बावजूद, बारिश और आंधी-तूफान की आशंका के चलते हमें शो को 18 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित करना पड़ रहा है।’ उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला सरकार की सलाह के अनुरूप लिया गया है, क्योंकि मेरे फैंस की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। रैपर ने यह भी कहा कि खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख के लिए वैध रहेंगे और जल्द पुणे में मिलेंगे।

हनी सिंह की हुई है शिकायत

पुणे जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंगेश जाधव ने कॉन्सर्ट से पहले सिंगर हनी सिंह के गानों को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि सिंगर के गानों में शराब, ड्रग्स और गन कल्चर का जिक्र होता है जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जाधव ने पुलिस विभाग से कार्यक्रम के कंटेंट को सामाजिक रूप से जिम्मेदार और बच्चों की सुरक्षा के नियमों के अनुरूप बनाने की मांग की है।

Tags : concert Pune