Women’s Asia Cup Rising Stars: एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स-2026 में रविवार को बैंकॉक के स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 10 विकेट खोकर 18.5 ओवर में 93 रन बनाए। भारत की तरफ से साइमा, राधा और तनुजा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दिनेश वृंदा ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता।
पाकिस्तान-ए की प्लेइंग-11: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमाइमा सोहेल, गुल रुख, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत और नेहा शर्मिन।
ये भी पढ़ें: इमरान खान की हेल्थ पर अजय जडेजा के बयान से पाकिस्तान क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, अब जेल से अस्पताल में होंगे शिफ्ट

