होम = Breaking = पश्चिमी तुर्किए में टेकऑफ के 6 मिनट बाद क्रैश हुआ F16 फाइटर जेट, पायलट की हुई मौत

पश्चिमी तुर्किए में टेकऑफ के 6 मिनट बाद क्रैश हुआ F16 फाइटर जेट, पायलट की हुई मौत

Turkish F-16 fighter jet crashed: तुर्किए में मंगलवार की रात एक एफ-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया है। तुर्की रक्षा मंत्रालय ने इस क्रैश की पुष्टि की है। हादसे में पायलट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालिकेसिर के 9वें मुख्य जेट बेस कमांड से उड़ान भरने वाला एक एफ-16 विमान उड़ान के महज कुछ मिनट में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टेकऑफ के 6 मिनट बाद क्रैश हुआ F-16

जानकारी के अनुसार फाइटर ने मंगलवार की रात करीब 00:50 बजे टेकऑफ किया। तुर्किए रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि 00:56 बजे से फाइटर जेट के साथ रेडियो संपर्क और ट्रैकिंग जानकारी टूट गई। खोज और बचाव कार्यवाही के बाद टीम फाइटर जेट के मलबे तक पहुंच गई। तब तक पायलट की मौत हो चुकी थी।

हादसे की जांच के लिए टीम गठित

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फाइटर जेट का मलबा बरामद कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष कजा कृम टीम (कमीशन) गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कारणों का पता चलेगा। बालिकेसिर रिपब्लिकन प्रॉसीक्यूटर ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: क्या बन रहा है ‘मुस्लिम NATO’! तुर्की-पाक-सऊदी की गुप्त सैन्य धुरी से बदलेगा एशिया का पावर गेम, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

बंगाल