होम = Breaking = PM मोदी का TMC पर निशाना, ममता का BJP पर पलटवार, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हुआ हाई

PM मोदी का TMC पर निशाना, ममता का BJP पर पलटवार, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हुआ हाई

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी संग्राम के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व वर्धमान के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि “मोदी की गारंटी” राज्य में टीएमसी सरकार के “भय के माहौल” को खत्म कर भरोसे में बदलेगी। वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। ममता ने कहा कि भाजपा “बंगाल विरोधी” है और लोगों से अपील की कि ऐसे बाहरी लोगों को अपने घर में घुसने न दें।

पीएम ने कहा- जनता चुनाव में TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

मुर्शिदाबाद में मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।

ममता ने कहा- बाहरी लोगों को घर में मत घुसने दे

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा- भाजपा बंगाल विरोधी और बाहरी लोगों के खिलाफ है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बैठे पार्टी नेताओं से वोटिंग मशीनों की जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले EVM को जांचें और अगर कोई मशीन खराब लगे, तो तुरंत उसे बदलवाने की मांग करें।