होम = Breaking = मौसम का यू-टर्न: आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में IMD की चेतावनी

मौसम का यू-टर्न: आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में IMD की चेतावनी

IMD Alert Rain: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे जहां गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं कई इलाकों में मौसम के बिगड़ने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

दिल्ली NCR में हो सकती है बूंदाबांदी

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार के आसपास हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। इस बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास भी हो सकता है।

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की संभावना

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। यहां तेज बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र समेत दक्षिण राज्यों में हल्की बारिश के आसार

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश राहत दे सकती है। वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: क्लाइमेट चेंज का असर? गर्मी के बीच ठंड की वापसी! मौसम ने किया चौंकाने वाला पलटवार

बंगाल