होम = Breaking = मणिपुर के इस जिले में भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों में आगजनी के बाद 5 दिनों के लिए बंद किया गया इंटरनेट

मणिपुर के इस जिले में भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों में आगजनी के बाद 5 दिनों के लिए बंद किया गया इंटरनेट

by | Feb 10, 2026 | Breaking, News Top, State, देश

Manipur Violence News: मणिपुर के उखरूल स्थित लिटान गांव में कूकी और तांगखुल दोनों समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। हालात पर कंट्रोल पाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। बता दें कि बीती रात इस गांव में हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद गोलीबारी और घरों को आग लगा दिया गया। रिपोर्ट है कि बीते शनिवार को गांव में सात-आठ लोगों ने तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इसके बाद मामला शांति से नहीं सुलझने के बाद सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने घरों पर हमले शुरू कर दिए।

जिले में कर्फ्यू के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

इस घटना के बाद स्थिति बिगड़ने की आशंका में जिला प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट सेवाओं को 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है, ताकि आगे की हिंसा और अफवाहों को रोका जा सके। इस हिंसा में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है और अधिकारियों ने इलाके की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनी हुई है।

सीएम युमनाम ने शांति की अपील की

मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इलाके के लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। मामले को लेकर जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से बात भी की है। फिलहाल, इलाके में छिटपुट गोलीबारी की घटनाएं आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के CM, राज्य को पहली महिला डिप्टी CM भी मिलीं