Bollywood News: ‘मटका किंग’ की रिलीज के बाद विजय वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच बीती शाम उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दोनों को साथ में हंसते-खिलखिलाते और अच्छा वक्त बिताते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके साथ नजर आई लड़की कौन है और क्या एक्टर की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है।
एक्टर विजय वीडियो में मिस्ट्री गर्ल के साथ नज़र आए
वीडियो में आप विजय वर्मा को कैफे से बाहर निकलते देख सकते हैं। उनके साथ ही एक लड़की दिख रही है, जिसने मिनी स्कर्ट और टॉप कैरी किया है। बैगी लुक में विजय वर्मा आगे-आगे चलते हैं और उनके ठीक पीछे खूबसूरत लड़की भी गाड़ी की ओर बढ़ती नजर आती है। दोनों की झलकियां कैमरे में कैद हो जाती हैं, इतना ही नहीं दोनों एक साथ कार में बैठते हैं, एक-दूसरे से बात करते हुए काफी खिलखिलाते दिखते हैं। दोनों के बीच का कंफर्ट फैंस को नजर आ रहा है। इस वीडियो पर जमकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
कौन है मिस्ट्री गर्ल
अब सवाल आता है ये लड़की कौन है। वीडियो में नजर आई मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि आलिया कुरैशी हैं। आलिया पेशे से एक्ट्रेस हैं। ये शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में नजर आ चुकी हैं। इन्होंने कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। ये खुद सिंगर और सॉन्ग राइटर भी बताती हैं। ये ‘नादानियां’ और ‘बंदिश बैंडिट’ में भी नजर आ चुकी हैं।

