होम = Breaking = RCB में निवेश सही साबित हुआ: आईपीएल इतिहास में फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े सौदे पर भगौड़ा कारोबारी विजय माल्या

RCB में निवेश सही साबित हुआ: आईपीएल इतिहास में फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े सौदे पर भगौड़ा कारोबारी विजय माल्या

Vijay Mallya on RCB sale: आईपीएल में आरसीबी के मलिकाना अधिकार को लेकर लीग के इतिहास में हुए सबसे सौदे को लेकर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 2008 में इस फ्रेंचाइजी को खरीदा था, तब लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज वही निवेश सही साबित हुआ है। माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उस समय उनके 450 करोड़ रुपये के निवेश को “वैनिटी प्रोजेक्ट” बताया गया था, लेकिन अब इसकी वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी है।

आरसीबी का सौदा अब तक का सबसे बड़ा!

आरसीबी को यूएसएल ने ₹16,660 करोड़ के ऑल-कैश सौदे में बेच दिया है। यह टीम अब आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैक्सटोन के कंसोर्टियम के पास चली गई है। पूरे ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू करीब 2 अरब डॉलर (लगभग ₹18,776 करोड़) आंकी जा रही है, जिसमें ₹540 करोड़ वूमेंस प्रीमियर लीग से जुड़ा भुगतान और बीसीसीआई को 5% कमीशन भी शामिल है।

माल्या ने कोहली और ब्रांड का किया जिक्र

विजय माल्या ने RCB के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए विराट कोहली का भी जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने शुरुआती दिनों में टीम में चुना था। उन्होंने कहा कि टीम का नाम “रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर” रखना उनके ‘रॉयल चैलेंज’ ब्रांड को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा था। उनके अनुसार, जिसे लोग उस समय “पागलपन” मान रहे थे, वह दरअसल एक सोची-समझी ब्रांडिंग रणनीति थी।

माल्या ने 2016 में छोड़ा था भारत

विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे। उन पर किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े करीब 9,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन डिफॉल्ट का मामला चल रहा है। भारतीय एजेंसियां उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही हैं। माल्या पहले कह चुके हैं कि वह “पब्लिक मनी” का 100% चुकाने को तैयार हैं, लेकिन उनका दावा है कि बैंकों और सरकार ने उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

बंगाल