होम = Breaking = Valentine Day: नोएडा में एक कार में सिर में गोली लगी मिली कपल की लाश, पुलिस ने की पिस्टल बरामद

Valentine Day: नोएडा में एक कार में सिर में गोली लगी मिली कपल की लाश, पुलिस ने की पिस्टल बरामद

Couple found Dead: उत्तर प्रदेश नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन डे के दिन शनिवार को एक कार में एक युवक और युवती का शव मिला। मामले में डीसीपी यमुना प्रसाद ने कहा, “आज दिनांक 14 फ़रवरी को सेक्टर 39 थाने की सीमा में आने वाले सेक्टर 107 नोएडा-दादरी रोड के पिलर नंबर 84 के पास एक दिल्ली नंबर की कार होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और कार की जांच की गई। कार के अंदर एक लड़का और एक लड़की के सिर में गोली लगी हुई पाई गई।”

डीसीपी: लड़के के हाथ में थी पिस्टल

मामले को लेकर डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया, “लड़के के हाथ में पिस्टल थी और कार अंदर से बंद थी। पहली नज़र में यह आत्महत्या का मामला दिखता है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वॉट्सऐप मैसेज से हुआ रिश्ते का खुलासा

मृतक सुमित के फोन पर एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है। मैसेज में सुमित ने लिखा कि मैं सुमित मरने जा रहा हूं और उसकी जिम्मेदार रेखा है क्योंकि उसने  15 साल मेरे साथ रहकर शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है। सुमित ने आगे कहा कि इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रोहिणी में गट्टर में गिरे मजदूर की मौत, न्यूज़ इंडिया 24X7 की पड़ताल में प्रशासन की लापरवाही आई सामने

बंगाल