होम = Breaking = यूपी ATS ने पाक हैंडलरों से जुड़े 4 संदिग्धों को पकड़ा; गजवा ए हिंद की साजिश का किया भंडाफोड़

यूपी ATS ने पाक हैंडलरों से जुड़े 4 संदिग्धों को पकड़ा; गजवा ए हिंद की साजिश का किया भंडाफोड़

UP ATS Busts Espionage: उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम ने गजवा ए हिंद से जुड़े 4 संदिग्धों को पकड़कर एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध देशभर में गैस सिलेंडर से आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। एटीएस की टीम ने छानबीन में संदिग्धों के पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़े होने को लेकर भी दावे किए हैं। बताया जा रहा है कि संदिग्ध भारत की आगजगी की साजिशों के छोटे छोटे वीडियो पाकिस्तान भेजते और बदले में पैसे प्राप्त करते थे।

संदिग्धों से मोबाइल समेत आधार कार्ड बरामद

छापेमारी के दौरान एटीएस की टीम ने संदिग्धों के पास से ज्वलनशील पदार्थ, 7 मोबाइल, 24 पंपलेट और आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। रिपोर्ट है कि संदिग्धों ने पैसों के लालच में कई प्रतिष्ठित संस्थानो और वाहनों की रेकी की। इसके अलावा यूपी के लखनऊ, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत अन्य शहरों के प्रतिष्ठित संस्थानों व सरकारी वाहनों की जानकारी इकट्ठा कर उसे पाकिस्तान भेज रहे थे। टीम ने गिरोह के मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड को भी गिरफ्तार किया है।

गिरोह का मुखिया कर रहा था नाई का काम

मेरठ का साकिब उर्फ ‘डेविल’ और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। नाई का काम करने वाला साकिब टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर्स व कट्टरपंथी समूहों से जुड़ा हुआ था।

Tags : ATS up