US army launches strikes on ISIS: अमेरिकी सेना ने सीरिया में आईएसआईएस के कई ठिकानों पर ताजा हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन हमलों की पुष्टि की और हमले करने के पीछे की वजह भी बताई। इन हमलों में आईएसआईएस के ढांचे और उसके हथियारों के स्टॉक को निशाना बनाकर बर्बाद किया गया है। माना जा रहा है कि पिछले साल 2 जवानों और एक इंटरप्रिटर की हत्या किए जाने पर बदले की भावना से अमेरिकी नौसेना ने सीरिया में आईएसआईएस पर हमले किए हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड का बयान
आईएसआईएस के ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड की तरफ से बयान आया है। उसका कहना है कि पिछले साल दिसंबर में उसके 3 लोगों की हत्या किए जाने के बाद से अमेरिकी सेना आईएसआईएस पर हमले कर रही है। तब से अब तक 100 ठिकानों पर हमले किए जा चुके हैं। हमलों में ISIS के करीब 50 लोग मारे गए। आगे भी ऐसे ही हमले जारी रहेंगे।
अमेरिकी सेना के बेस पर था आईएस का कब्जा
सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकारी बलों ने देश के पूर्व में एक अड्डे पर कब्जा कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आईएस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी सैनिकों की ओर से किया जा रहा था। साल 2014 में जब आईएस ने सीरिया और इराक के बड़े हिस्सों में खिलाफत की घोषणा की थी, तब अल-तनफ अड्डे ने अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: इजरायल का सीरिया पर रात के सन्नाटे में धावा,13 लोगों की मौत की पुष्टि, गांव में फैली चीखें…

