US sub sinks Iranian warship: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बड़ा सैन्य घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका ने ईरान के एक वॉरशिप को निशाना बनाते हुए उस पर हमला किया, जिसमें अब तक 87 लोगों की मौत की खबर है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि यह हमला अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा किया गया था और ईरानी युद्धपोत ही इसका टारगेट था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज श्रीलंका के दक्षिणी तट से करीब 40 मील दूर समुद्र में डूब गया।
अमेरिका का दावा- ईरान के 20 जहाज निशाने पर
अमेरिका ने दावा किया है कि उसने अब तक ईरान के 20 से ज्यादा जहाजों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अमेरिकी बलों ने ईरान सरकार से जुड़े 20 से ज्यादा जहाजों पर हमला किया है। अमेरिकी कमांड के मुताबिक रात में किए गए एक हमले के बाद सोलैमानी-क्लास युद्धपोत को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

