होम = Breaking = ईरान युद्ध में 140 अमेरिकी सैनिक घायल, होर्मुज़ स्ट्रेट के पास अमेरिका ने माइंस बिछाने वाले 16 जहाजों को किया नष्ट

ईरान युद्ध में 140 अमेरिकी सैनिक घायल, होर्मुज़ स्ट्रेट के पास अमेरिका ने माइंस बिछाने वाले 16 जहाजों को किया नष्ट

by | Mar 11, 2026 | Breaking, News Featured

US confirmed 140 Service Members wounded: बुधवार को ईरान युद्ध के 12वें दिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने घायल अपने सैनिकों की संख्या का खुलासा किया है। पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक बयान में कहा कि अब तक 140 सैनिक घायल हुए और ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं। गौरतलब है, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। इसके जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयरबेस और इजरायल में मिसाइल व ड्रोन से हमले किए जो अब युद्ध में बदल गया है। इसका दक्षिण एशियाई देशों पर पड़ा है। खाड़ी देशों से आया होने वाला कच्चा तेल, एलएनजी व एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

ईरान में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

युद्ध से अमेरिका, इजरायल और ईरान के लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या ईरान से हैं। यहां अब तक 1300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ईरान की जवाबी कार्रवाई में अमेरिका के अब तक ज्ञात 6 सैनिकों की मौत हुई है, जो कुवैत में एक ईरानी हमले में मारे गए थे। पेंटागन का कहना है कि घायल में 108 सैनिक ड्यूटी पर लौट चुके हैं। हमले से 8 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। इजरायल में भी 11 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इस युद्ध की वजह से पूरे मध्य पूर्व कम से कम 3,30,000 लोग विस्थापित हुए हैं या उन्हें घर छोड़ना पड़ा है। 

अमेरिका ने ईरान में 5000 ठिकानों पर किए हमले

वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिकी सेना की कार्रवाई का ब्योरा देते हुए बताया कि सैन्य अभियान के दौरान अब तक ईरान में 5,000 से अधिक लक्ष्यों पर सटीक हमले किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाना है।

अमेरिका का दावा- माइन बिछाने वाले 16 जहाज किए नष्ट

अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेना ने होर्मुज़ स्टेट के पास माइन बिछाने वाले ईरान के 16 जहाज़ों को नष्ट कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इन जहाज़ों पर हमले होते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी बलों ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में ईरान के 10 खड़े जहाज़ों को निशाना बनाया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण इस अहम समुद्री मार्ग से जहाज़ों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें: अराघची की इजरायल को चेतावनी, कहा-ईरान के हमले होंगे और तेज, इजरायल पर छोड़ी मिसाइलों की 37वीं लहर

बंगाल