होम = Breaking = नए ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा समेत अन्य नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी, $10 मिलियन का रखा इनाम

नए ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा समेत अन्य नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी, $10 मिलियन का रखा इनाम

US Placed Bounty on Mujtaba Khamenei’s head: तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और अन्य नेताओं के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अपने रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम के तहत इन नेताओं के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 10 मिलियन डॉलर तक के इनाम का ऐलान किया है। जारी किए गए बैनर में मोजतबा जो दिवंगत अली खामेनेई के बेटे हैं सहित कई लोगों को “ईरानी आतंकवादी नेता” बताते हुए उनके बारे में जानकारी देने की सार्वजनिक अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: ईरान को 10वें दिन मिला नया सुप्रीम लीडर, मोजतबा के पद संभालते ही इजरायल की तरफ दागी गई पहली मिसाइल

अमेरिका की सूची में इनका नाम

अमेरिका द्वारा जारी सूची में मुजतबा खामेनेई के अलावा अली असगर हेजाजी (डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ, सुप्रीम लीडर ऑफिस), मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी (मिलिट्री एडवाइजर), अली लारीजानी (एडवाइजर और सेक्रेटरी, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल), ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी (गृह मंत्री) और इस्माइल खतीब (खुफिया और सुरक्षा मंत्री) शामिल हैं।

ऐसे पा सकते हैं इनाम

‘रिवार्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत, अमेरिकी विदेश विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की जानकारी एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म जैसे ‘Tor-based’ टिपलाइन या ‘Signal’ के जरिए दें। अमेरिका का कहना है कि जो भी व्यक्ति इन अधिकारियों को पकड़वाने या उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद करने वाली पुख्ता जानकारी देगा, उसे इनाम के साथ-साथ सुरक्षित जगह पर शिफ्ट (relocation) भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ने दिया देश के नाम पहला संदेश, ‘शहीदों’ का बदला लेने की खाई कसम

बंगाल