होम = Breaking = ईरान के बाद अमेरिका क्यूबा के खिलाफ छेड़ सकता है जंग, 60 सालों से क्यूबा पर जारी है अमेरिकी बैन

ईरान के बाद अमेरिका क्यूबा के खिलाफ छेड़ सकता है जंग, 60 सालों से क्यूबा पर जारी है अमेरिकी बैन

by | Mar 7, 2026 | Breaking, News Featured

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन की रणनीति सिर्फ ईरान युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके भू-राजनीतिक इरादे इससे कहीं आगे तक जा सकते हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि क्यूबा “बहुत जल्द गिरने वाला” है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को क्यूबा भेजने की योजना बना रहे हैं, जिससे इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है, अमेरिका-इजरायल पिछ 8 दिनों से ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हैं। युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत ईरान के कई नेताओं व अधिकारियों की मौत हो चुकी है।

वर्ष 2021 में क्यूबा में हुआ था बड़ा विरोध प्रदर्शन

क्यूबा मूल के प्रवासी परिवार से आने वाले मार्को रुबियो लंबे समय से क्यूबा की राजधानी हवाना में सत्ता परिवर्तन की वकालत करते रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके अनुसार क्यूबा का “गिरना” किस रूप में होगा, क्या यह राजनीतिक समझौते से बदलाव होगा, आर्थिक ढहाव की स्थिति होगी या फिर किसी सीधे हस्तक्षेप जैसा कदम। गौरतलब है कि क्यूबा पर पिछले लगभग छह दशकों से अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं। वहीं 2021 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद से देश में असंतोष का माहौल लगातार बना हुआ है।

ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य को सराहा

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य की कार्यवाई में शामिल सैनिकों की सराहना की है। ईरान के साथ जारी युद्ध पर अमेरिकी प्रदर्शन की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना बेहतरीन कर रही है और उम्मीद से कहीं अधिक सफल है। ट्रंप के मुताबिक गल्फ अरब देशों पर ईरान ने हमला कर बहुत बड़ी गलती की है।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग की आग और भड़की, कुवैत में अमेरिकी दूतावास बंद, कतर ने ड्रोन हमला रोका, 14 देशों तक पहुंची लड़ाई

बंगाल