होम = Breaking = जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

by | Mar 15, 2026 | Breaking, News Latest

Uri Encounter News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी आतंकी को विफल कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन डिग्गी-2 के तहत सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी को मार गिराया गया है। मौके से राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को किया नाकाम

उरी सेक्टर के बुछार में सीमापार से घुसने की कोशिश कर रहे आतंकी को सुरक्षा बलों ने मारकर बड़ी साजिश नाकाम कर दिया है। आतंकी के पास कब्जे में लिए गए AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद जैसी सामग्री बताती है कि आतंकी भारतीय सीमा में बड़ी साजिश को अंजाम देने के इरादे से घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्तऑपरेशन में आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और आतंकी छिपे न हों।

ये भी पढ़ें: पहलगाम केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी साजिश की कड़ी चीन तक पहुंची; जानें पूरा मामला

बंगाल