UP man kills sister: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय युवक ने हिंदू लड़के संग अफेयर को लेकर बहन की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में पिता ने बेटे का बचाव किया है।
पुलिस ने युवती के शव को किया बरामद
मामले में पुलिस ने युवती के शव को बरामद कर लिया है। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले में आरोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।
युवक-युवती का 1 साल से चल रहा था अफेयर
युवक शिवम सैनी और युवती रूपजहां दोनों संभल के मतावली पट्टी जग्गू गांव में रह रहे थे। जानकारी है कि रूपजहां ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है और उसके घर से 400 मीटर दूरी शिवम से पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी थी और लड़की वाले इसके खिलाफ थे। वजह दोनों का अलग-अलग समुदाय। रूपजहां एक बार शिवम के साथ घर छोड़ भाग चुकी थी। मामला थाना और पंचायत में भी गया। पुलिस ने दोनों की शादी कराने की भी बात कही थी। लड़की का परिवार खिलाफ था जबकि लड़की शिवम से शादी की जिद पर अड़ी थी। पिता के मुताबिक बेटे जाने आलम ने बेटी की हत्या कर दी।
पिता ने बताया बेटे ने क्यों कि हत्या
युवती के पिता ने बताया कि बेटा जाने आलम अपनी बहन के अफेयर से परेशान था। उन्होंने कहा, बेटे ने बताया था कि बहन के अफेयर के चलते ग्रामीण उसका मजाक उड़ाते और परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी के चलते गुस्से में आकर बेटे ने बहन की हत्या की। उन्होंने कहा, “मुझे पछतावा नहीं।”
शिवम की मां कहा- मुझे अपने बेटे की नहीं जानकारी
शिवम की मां हरप्यारी, रूपजहां की हत्या के बाद गुमसुम हालत में अपने घर के बाहर बैठी हैं। मां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने गांव की रूपजहां से दो महीने पहले बिना किसी को बताए शादी कर ली थी। पिछले एक साल से दोनों प्रेम कर रहे थे। जब उनसे कैमरे पर पूछा गया कि बेटा कहां है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह खुद परेशान हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें।
ये भी पढ़ें: Delhi में रिश्तों का कत्ल! 21 महीने के हादी की गला दबाकर हत्या, मौसी पर आरोप

