होम = Breaking = UP विधानसभा का घेराव करने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में

UP विधानसभा का घेराव करने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में

UP Police lathicharge on Congress Worker: मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की। जहां भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई। रिपोर्ट है कि इस दौरान लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ के तहत किया घेराव

यूपी कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ के तहत विधानसभा का घेराव के लिए परिसर के बाहर पहुंचे। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा, “हम मनरेगा की आवाज हैं, गरीबों, किसानों, मजदूरों की आवाज हैं…आज हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं। चाहे पुलिस तैनात हो या प्रशासन, कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वालों में से नहीं है।”

अजय राय ने अपनी गिरफ्तारी पर क्या कहा?

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “योगी सरकार ने मुझे गिरफ्तार करवा दिया है। कांग्रेस पार्टी इस अत्याचार और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। वे हमें जेल भेजेंगे, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम लड़ेंगे, चाहे बात किसी भी मुद्दे की हो।”

यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा- संघर्ष जारी रहेगा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, “यहां हजारों मजदूर मौजूद हैं। उनका उत्साह यह दर्शाता है कि इस सरकार द्वारा मनरेगा में बदलाव करके मजदूरों के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

खबर पर अपडेट जारी

बंगाल