होम = Breaking = ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान: 3,554 टारगेट बाकी, कभी भी हो सकती है कार्रवाई

ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान: 3,554 टारगेट बाकी, कभी भी हो सकती है कार्रवाई

by | Mar 28, 2026 | Breaking, News Big

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी, कहा कि अमेरिका के पास अभी भी 3,554 टारगेट मौजूद हैं। उनका यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जबकि राजनयिक प्रयास भी जारी हैं। ट्रंप ने इस अवसर पर यह स्पष्ट किया कि अमेरिकी सैन्य अभियान किसी भी समय तेजी से आगे बढ़ सकता है।

ईरान की 101 मिसाइलों को अमेरिका ने रोका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया और दावा किया कि ईरान ने पोत पर 101 मिसाइलें दागी थीं। ट्रंप के अनुसार, उन सभी को रोक दिया गया था। उन्होंने कहा, “दागी गई 101 मिसाइलों में से 101 मिसाइलों को मार गिराया गया और वे समुद्र में बिखर गईं।”

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले अप्रैल तक रोके

बीते दिन गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अवधि को 10 दिन और बढ़ाने का ऐलान किया। अब यह रोक 6 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब दोनों देशों के बीच तनाव जारी है, लेकिन साथ ही बातचीत और कूटनीतिक प्रयास भी चल रहे हैं। उन्होंनो ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, “ईरान सरकार के अनुरोध पर, मैं ऊर्जा प्लांट्स पर हमलों को 10 दिन के लिए रोक रहा हूं, यानी सोमवार, 6 अप्रैल 2026, रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक। बातचीत जारी है और फेक न्यूज मीडिया के उलट, यह बहुत अच्छी तरह से चल रही है।”

बंगाल