होम = Breaking = टीपू सुल्तान की शिवाजी महाराज से तुलना पर बवाल, BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े; जानें क्या है पूरा मामला

टीपू सुल्तान की शिवाजी महाराज से तुलना पर बवाल, BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े; जानें क्या है पूरा मामला

Tipu Sultan Shivaji Controversy: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना को लेकर विवाद फिर से गर्म हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विवादित ऐलान किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो कोई भी सपकाल की जीभ काटेगा, उसे 10 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

विवाद की शुरुआत

मामला तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के समान वीर माना जाना चाहिए। उनके अनुसार, दोनों ने अंग्रेजों और अन्य आक्रांताओं के खिलाफ बहादुरी दिखाई और देशवासियों में स्वतंत्रता की भावना जगाई। हालांकि, सपकाल ने यह भी स्पष्ट किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता अतुलनीय है, जबकि टीपू सुल्तान भी वीर और स्वराज प्रेमी थे।

इस बयान के बाद अहिल्यानगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सपकाल के खिलाफ ‘जूता प्रोटेस्ट’ किया और उनके फोटो को पैरों तले रौंदा।

बीजेपी का विवादित बयान

बीजेपी नेताओं ने कहा कि हर्षवर्धन सपकाल के बयान से छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि इस तरह की तुलना करने वाले को उचित प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने कहा, “जो कोई भी हर्षवर्धन सपकाल की जीभ काटेगा, उसे अहिल्यानगर भारतीय जनता पार्टी 10 लाख रुपये का इनाम देगी।”

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तनाव

इस विवादित ऐलान के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। राजनीतिक दलों ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर भी मामला गर्मा गया। यह घटना महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास और सम्मान को लेकर चल रहे बहस में नया मोड़ जोड़ती है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव, BLA ने 7 पाकिस्तानी सैनिकों को बनाया बंधक

बंगाल