होम = Breaking = ठाणे में दर्दनाक सड़क हादसा: सीमेंट मिक्सर से टकराई टैक्सी, 10 लोगों की मौत

ठाणे में दर्दनाक सड़क हादसा: सीमेंट मिक्सर से टकराई टैक्सी, 10 लोगों की मौत

by | Apr 13, 2026 | Breaking, Cover Story Top

Accident in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार (13 अप्रैल) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मुरबाड़ में कल्याण–मुरबाड़ मार्ग पर रायते पुल के पास हुआ, जहां सीमेंट मिक्सर और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हादसे की वजह तेज रफ्तार बताया जा रहा है

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, ठाणे के मुरबाड़ इलाके में रैता पुल पर वैन और सीमेंट मिक्सर की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पुल पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद पुलिस, राहत-बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने व शवों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।