होम = Breaking = थाईलैंड के सोंगखला स्कूल में गोलीबारी, 22 बच्चों सहित 34 की मौत; कई शिक्षक और छात्र बंधक

थाईलैंड के सोंगखला स्कूल में गोलीबारी, 22 बच्चों सहित 34 की मौत; कई शिक्षक और छात्र बंधक

Thailand school Attack: थाईलैंड के सोंगखला प्रांत के एक स्कूल में गुरुवार को एक 18 वर्षीय बंदूकधारी ने फायरिंग कर दी। इस हमले में 22 बच्चों समेत कुल 34 लोगों की मौत हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, युवक ने एम-4 गन का इस्तेमाल किया।

चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर की बहन उसी स्कूल में पढ़ती थी और युवक उस शिक्षक को निशाना बना रहा था जिसने कुछ दिन पहले उसकी बहन को फटकार लगाई थी। हमले के बाद कई छात्र और शिक्षक बंधक बन गए। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। स्कूल को सील कर दिया गया है और आसपास के इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, अभी भी कई छात्र स्कूल के अंदर फंसे हुए हैं। मौके से बच निकले एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हमलावर ने स्कूल के प्रिंसिपल को भी गोली मारी। विशेष बल और राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और हमलावर से बातचीत की जा रही है।

पहले से थी चेतावनी

पुलिस को हमले से पहले सूचना मिली थी कि स्कूल के पास एक घर में बंदूकधारी मौजूद है और वह अपनी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। फायरिंग के दौरान सैकड़ों छात्र भागते दिखाई दिए। कितने छात्र और शिक्षक बंधक बनाए गए हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

कनाडा में भी स्कूल पर हमला

इसी बीच, कनाडा के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह एक अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए। एक घर के अंदर दो और शव मिले, जिनके हमले से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय छात्र ने बताया कि उन्हें क्लासरूम की अलमारी में छिपना पड़ा क्योंकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं थी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2026: 21.52 लाख करोड़ का बजट पेश; युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, जानें आमजन के लिए क्या बदला

बंगाल