होम = Breaking = T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ आज जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बन जाएगा भारत, शाम 7 बजे शुरू होगा फाइनल

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ आज जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बन जाएगा भारत, शाम 7 बजे शुरू होगा फाइनल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार शाम 7 बजे से अहमदाबाद स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें आईसीसी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मैट के फाइनल में पहली बार आमने-सामने रहेंगी। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वर्ष 2007, 2016 और 2021 में भारत-न्यूजीलैंड के मुकाबले हुए। इन तीन मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका पर आसान जीत दर्ज की जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20I में अब तक 30 मुकाबले खेले हैं। भारत ने 18 और न्यूजीलैंड ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 1 मैच टाई रहा। भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला जिस पिच पर खेला जाएगा उसे लाल और काली मिट्टी से मिलकर बनी। इस पिच पर पिछले साल आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस पिच पर खेले गए 8 मैच में से 5 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

अहमदाबाद में ऐसा रहेगा मौसम

रविवा को दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम सात बजे से भारत न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उस समय तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात होते होते मौसम में उमस भी बढ़ती जाएगी। रात 11 बजे तक यह 27 प्रतिशत हो जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान थोड़ी परेशानी होगी। गर्मी की वजह से ओस पड़ने की संभावना कम है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद में म्यूजिक और क्रिकेट का संगम, क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल स्टार्स करेंगे धमाका! देखें परफॉर्मर लिस्ट

बंगाल