होम = Breaking = PM की मिमिक्री पर टीचर का वीडियो हुआ वायरल, बीजेपी विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

PM की मिमिक्री पर टीचर का वीडियो हुआ वायरल, बीजेपी विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Teacher suspended after pm mimicry: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली में मिमिक्री करते हुए बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक सरकारी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर बनाया गया था। सत्तारूढ़ बीजेपी के एक विधायक की शिकायत के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है और विपक्ष ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर सवाल उठाए हैं।

गैस सिलिंडर पर की थी मिमिक्री

जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव के अनुसार पोहरी विकासखंड के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक साकेत पुरोहित ने हाल ही में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। अधिकारी ने बताया कि इस कथित वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री की शैली की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की थी।

बीजेपी विधायक ने की शिकायत

वीडियो में शिक्षक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गैस के दाम बढ़ने से लोग फिर से चूल्हे की रोटी खाने लगेंगे जिससे अमीर और गरीब के बीच की दूरी कम हो जाएगी। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद पिछोर क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

Tags : PM Modi

बंगाल