होम = Breaking = राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को दिलाई बांग्लादेश PM पद की शपथ, हिंदू नेता निताई रॉय चौधरी कैबिनेट में शामिल

राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को दिलाई बांग्लादेश PM पद की शपथ, हिंदू नेता निताई रॉय चौधरी कैबिनेट में शामिल

Tarique sworn as new PM of Bangladesh: बांग्लादेश की पॉलिटिक्स में मंगलवार से नया चैप्टर शुरू हो गया है। ढाका में आयोजित शपथ समारोह में बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है, संसदीय चुनावों में बीएनपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसके बाद बीएनपी ने तारिक संसदीय दल का नेता चुना। इस मौके पर कई देशों के प्रमुख भी मौजूद रहे।

पीएम तारिक रहमान की ऐसी है कैबिनेट

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने अपनी नई कैबिनेट के नामों का खुलासा किया है। इस कैबिनेट में कुल 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में हिंदू नेता निताई रॉय चौधरी, मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार में NSA डॉ खलीलुर रहमान को टेक्नोक्रैट कोटा से मंत्री बनाया गया, वे अब बांग्लादेश के अगले विदेश मंत्री होंगे। वहीं, सलाहुद्दीन अहमद को गृह विभाग और अमीर खसरू महमूद चौधरी को वित्त और योजना मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

समारोह में भारत से स्पीकर ओम बिरला मौजूद रहे

बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के पीएम पद शपथ समारोह में भारतीय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। इसके अलावा अन्य पड़ोसी देशों के प्रमुख भी मौजूद थे।

हालांकि संसदीय चुनाव लड़ने वाली  NCP पार्टी के सांसदों ने इस शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया है।

ये भी पढ़ें: Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश चुनाव में जीते सांसदों ने ली शपथ, तारिक रहमान को BNP ने चुना संसदीय दल का नेता

बंगाल