होम = Breaking = तारिक रहमान के PM पद शपथ समारोह के लिए PM मोदी को मिला न्योता, इसी दिन भारत आएंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति

तारिक रहमान के PM पद शपथ समारोह के लिए PM मोदी को मिला न्योता, इसी दिन भारत आएंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति

PM Modi receives invite for Rahman’s oath ceremony: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव में बीएनपी पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। अब बीएनपी पार्टी के मुखिया तारिक रहमान 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में बांग्लादेश की तरफ से भारत व पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रमुख नेताओं को न्योता मिला है। इसी के साथ अटकले लगाई जा रही है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ समारोह में शामिल होंगे?

इसी दिन फ्रांस के राष्ट्रपति भारत आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं, इसलिए उनके ढाका जाने की संभावना कम है। ऐसे में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर या उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जैसे वरिष्ठ नेता कर सकते हैं।

इन देशों के प्रमुख को बांग्लादेश ने दिया है न्योता

बांग्लादेश ने तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए अब तक जिन देशों को आमंत्रण भेजा गया है, उनमें चीन, सऊदी अरब, भारत, पाकिस्तान, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।

तारिक रहमान ने अपने पड़ोसी देशों को लेकर क्या कहा?

संसदीय चुनावों में बीएनपी के बहुमत पर पार्टी के मुखिया तारिक रहमान ने भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़े सवाल पर कहा कि हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। रहमान ने यह भी कहा कि चीन बांग्लादेश का विकास में सहयोगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बांग्लादेश और चीन मिलकर काम करते रहेंगे। उनका कहना था कि दूसरे देशों की तरह चीन भी बांग्लादेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में BNP की प्रचंड जीत, 17 साल बाद कमान संभालेंगे तारिक रहमान

बंगाल