होम = Breaking = Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश चुनाव में जीते सांसदों ने ली शपथ, तारिक रहमान को BNP ने चुना संसदीय दल का नेता

Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश चुनाव में जीते सांसदों ने ली शपथ, तारिक रहमान को BNP ने चुना संसदीय दल का नेता

by | Feb 17, 2026 | Breaking, News Top, देश

Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश की 13वीं नेशनल पार्लियामेंट के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में शपथ ली। सुबह करीब 10:42 बजे (स्थानीय समयानुसार) मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को शपथ दिलाई।

बांग्लादेशी मीडिया प्रथोम ओलो के मुताबिक, यह शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुआ, जिसमें 1,000 से ज्यादा स्थानीय और विदेशी मेहमान शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कुरान पढ़ी गई। मुख्य समारोह शाम 4 बजे शुरू होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन निर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके शुरुआती मंत्रिमंडल को पद की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए 13 देशों को आधिकारिक न्योता भेजा गया है, जिनमें भारत, चीन, पाकिस्तान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जा रहे हैं। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिश्री भी शामिल होंगे।

समारोह में शामिल होंगे कई देशों के प्रतिनिधि

भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उनके साथ भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के मौजूद रहने की संभावना है।

अंतरराष्ट्रीय मेहमानों में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, तुर्की के अंडर सेक्रेटरी बेरिस एकिंसी और श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा भी शामिल हो सकते हैं।

चुनाव परिणाम और राजनीतिक पृष्ठभूमि

बांग्लादेश का 13वां आम चुनाव 12 फरवरी को राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के बीच संपन्न हुआ। यह चुनाव उस दौर के बाद हुआ जब छात्र आंदोलन ने अगस्त 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की 15 वर्षों से चली आ रही सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था।

चुनाव में अवामी लीग को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई। कुल मतदान प्रतिशत 59.44 दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीएनपी ने 297 में से 209 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

प्रतिद्वंद्वियों से भी की मुलाकात

जीत के बाद तारिक रहमान ने राजनीतिक सौहार्द का संदेश देते हुए अपने विरोधी दलों के नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम से उनके आवास पर जाकर भेंट की और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

पहली बार संभालेंगे प्रधानमंत्री पद

तारिक रहमान पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का स्थान लेंगे। यूनुस के कार्यकाल के दौरान ढाका और नई दिल्ली के संबंधों में तनाव की स्थिति देखी गई थी।

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: आज सूर्य ग्रहण, जानें इसका वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व

बंगाल