Australia out of T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज-बी में मंगलवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट के सुपर 8 में पहुंचने की सारी उम्मीदे खत्म हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के समय लगातार मूसलाधार बारिश हुई और करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया कर रही थी आयरलैंड के जीत की दुआ
बता दें कि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में आयरलैंड की जीत की दुआ कर रही थी। लेकिन बारिश ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सिकंदर रजा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। जिम्बाब्वे से हारने के बाद कंगारू सोमवार को श्रीलंका से भी हार गए थे। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
ग्रुप बी में सबसे ऊपर श्रीलंका
वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के अंक तालिका में श्रीलंका 3 मैचों में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है। जिम्बाब्वे 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर और आयरलैंड के 4 मुकाबलों में 3 अंक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 3 मैच खेलकर और 2 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। ओमान 3 में से 3 मुकाबले हारकर सबसे नीचे हैं।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देंगे गौतम गंभीर? राजस्थान रॉयल्स ने दिया सीईओ-पार्टनर और मेंटर का प्रस्ताव

