होम = Breaking = T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सबसे चर्चित मैच में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच यह महामुकाबला फैंस के लिए एक रोमांचक झलक लेकर आया है। मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले मौसम की जानकारी को लेकर भी सबकी नजरें स्टेडियम पर टिकी हैं। अब पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीत लिया है, कप्तान सलमान आगा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने वाली है।

कोलंबो का मौसम

स्टेडियम में मौजूद रिपोर्ट्स के अनुसार अभी बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। उमस और गर्मी अधिक है। शाम करीब 5 बजे से हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

ग्रुप ए में स्थिति

ग्रुप ए में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर तालिका में ऊपर का स्थान हासिल किया है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया है, वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है। बेहतर नेट रन रेट के कारण भारत तालिका में शीर्ष पर है और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।

टीमों की संभावित लिस्ट

भारत टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

बंगाल