T20 World Cup: टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ श्रीलंका में 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रविवार को बड़ा बयान सामने आया है। पीसीबी प्रवक्ता आमिर मीर ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि पीसीबी इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के अंक गंवाने और गंभीर परिणाम भुगतने जैसी बताओं को लेकर एक बार उसने आईसीसी के साथ मीटिंग को लेकर दोबारा अप्रोच किया है। प्रवक्ता मीर ने कहा कि आईसीसी से संपर्क के दावे पूरी तरह से गलत है और उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया इस पर झूठी और मनगढ़ंत खबरें फैला रहा है।
ICC को 2200 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट
रिपोर्ट है कि टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होने से आईसीसी को 2200 करोड़ का नुकसान हो सकता है। इसलिए आईसीसी इस गतिरोध को खत्म करने के लिए बैक चैनल के जरिए हल निकालने में जुटा है। रिपोर्ट है कि अगर पाकिस्तान इस मैच हटता है तो उसे बैन होने का सामना करना पड़ सकता है।
श्रीलंका अपने पत्र से पीसीबी को दिला चुका है याद
भारत का बायकॉट के मुद्दे पर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने PCB को चिट्ठी लिखा है औरर बॉयकॉट न करने की अपील की है। पत्र में श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि 2009 के लाहौर हमलों के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले बड़े देशों में से वह एक था।
ऐसे शुरू हुआ था पूरा विवाद
पाकिस्तान के भारत का बायकॉट विवाद आईसीसी द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने के बाद शुरू हुआ है। दरअसल बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देकर अपने मैच भारत से बाहर करवाने की बात कही थी। लेकिन आईसीसी ने वोटिंग के जरिए इस फैसला लिया। वोटिंग में पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ दिया। अब पाकिस्तान सरकार के फैसले बाद पीसीबी ने भारत के साथ नहीं खेलने का फैसला किया है। अब इस विवाद में अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच छोड़ता है, तो उसे दो महत्वपूर्ण अंक गंवाने पड़ेंगे और उसके नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब पाकिस्तान का बदलेगा पैतरा, क्या झेल पाएगा करोड़ों का नुकसान और भविष्य की अनिश्चितता?

