Avimukteshwaranand Health Update: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चल रहे माघ मेले में मौनी अमावस्या से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई है। शंकराचार्य बीते 6 दिनों से धरने पर बैठे हैं। जानकारी के अनुसार शंकराचार्य को बुखार आ गया है। वह अभी तक दिन में सिर्फ 2 बार पालकी पर आए हैं। फिलहाल वह अपने वैन में आराम कर रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन प्रशासन के रवैये से नाराज शंकराचार्य अभी तक अपने शिविर में वापस नहीं लौटे हैं।
ये भी पढ़ें: Magh Mela 2026: बसंत पंचमी पर संगम में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के किए विशेष इंतजाम

