Maharashtra Deputy CM Oath News: एनसीपी नेता अजीत पवार के निधन के चौथे दिन उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के लोकभवन में डिप्टी CM पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली उप-मुख्यमंत्री बन गईं है। इससे पहले एनसीपी पार्टी की हुई बैठक में उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा था।
सुनेत्रा के शपथ ग्रहण में ‘अजीत दादा अमर रहें’ के नारे
लोक भवन में NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के दौरान NCP नेताओं ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाए।
प्रिया सुले भी नहीं पहुंची लोकभवन
सुप्रिया सुले भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोकभवन नहीं पहुंची हैं। शरद पवार भी इस समारोह का हिस्सा नहीं बने हैं। हालांकि, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे कार्यक्रम में मौजूद हैं। एनसीपी के नेता भी पहुंचे हैं।
शरद पवार से सुनेत्रा पवार नहीं मिलीं
महाराष्ट्र में होने वाले डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पवार परिवार के सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है. सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला केवल NCP (अजीत पवार गुट) के नेताओं ने लिया है और इस बारे में परिवार से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया. परिवार का कहना है कि इतने बड़े फैसले से पहले उनसे कोई बात नहीं की गई, यह विवाद शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से ठीक पहले सामने आया है. जहां उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगनी तय मानी जा रही है, इतना ही नहीं सुनेत्रा पवार शरद पवार से बिना मिले ही मुंबई चली गई हैं. इससे साफ नजर आता है की पवार फॅमिली मे अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है.
सीएम फडणवीस ने भी जताया समर्थन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नया बयान सामने आया है. फडणवीस ने कहा कि इस संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह पूरी तरह एनसीपी का होगा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) उस फैसले का पुरजोर समर्थन करेगी।
खबर पर अपडेट जारी है…
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ने के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

