Baramati Bypoll News: एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के बारामती में उपचुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने 23 अप्रैल को उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले यह प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके साथ सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुशरिफ मौजूद रहे।
सुनेत्रा पवार ने वोटरों से की भावुक अपील
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन में एनसीपी, बीजेपी और शिवसेना शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा पवार ने बारामती की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें उसी तरह समर्थन दें, जैसे उन्होंने हमेशा उनके दिवंगत पति अजित पवार को दिया। उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद बारामती में यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
कांग्रेस आकाश मोरे को बनाया है उपचुनाव
सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश सचिव आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सुनेत्रा ने कहा, “बारामती के भविष्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। किसानों को खेतों के लिए पानी मिलता रहेगा और हम शहर को खासकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।” इस चुनाव के वोटों की काउंटिंग 4 मई को होगी।

