होम = Breaking = Sukhoi-30 fighter jet crash: असम में सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट की मौत

Sukhoi-30 fighter jet crash: असम में सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट की मौत

Sukhoi-30 fighter jet crash: असम में भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान कार्बी आंगलोंग जिले के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में विमान में मौजूद दोनों पायलटों की मौत हो गई, जिससे वायु सेना को बड़ा झटका लगा है।

वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। गुरुवार शाम को इसने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया और वह रडार से भी गायब हो गया। इसके बाद तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।

तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा बरामद किया गया। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक वायु सेना की सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रात करीब एक बजे घटनास्थल तक पहुंचकर विमान के अवशेषों का पता लगाया।

बताया जा रहा है कि हादसे का स्थान जोरहाट एयरबेस से करीब 60 किलोमीटर दूर दुर्गम इलाके में है। लंबे समय तक खोजबीन के बाद कार्बी आंगलोंग के जंगलों में विमान के मलबे का पता चला।

इस घटना के बाद भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाएगी कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। उल्लेखनीय है कि सुखोई-30 एमकेआई भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक और शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाता है, इसलिए इस दुर्घटना को वायु सेना के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल जंग का असर, ट्रंप का अचानक बदला रुख? भारत के लिए खुला रूसी तेल का रास्ता

बंगाल