होम = Breaking = सोनू सूद ने दुबई में फंसे लोगों के लिए मुफ्त आवास का किया ऐलान, कहा- ‘आप कहीं से भी हों मुझे मैसेज करें’

सोनू सूद ने दुबई में फंसे लोगों के लिए मुफ्त आवास का किया ऐलान, कहा- ‘आप कहीं से भी हों मुझे मैसेज करें’

Sonu Sood News: फिल्मी दुनिया के मददगार अभिनेता और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने एक बार फिर अपने सामाजिक सरोकारों का उदाहरण पेश किया है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे लोगों के लिए उन्होंने सुरक्षित और मुफ्त आवास उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। अभिनेता ने कहा कि यह मदद केवल भारतीयों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरतमंद किसी भी व्यक्ति के लिए होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद हमेशा से ही निस्वार्थ सहायता के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध या संकट के हालात में जिन लोगों के पास रहने की सुरक्षित जगह नहीं है, उन्हें बिना किसी शर्त या पैसे के आवास मिलेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई फंसा हुआ व्यक्ति या उनके परिचित को मदद की आवश्यकता है, तो सीधे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

सोनू सूद की इस पहल को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर सराहा है। लोगों का कहना है कि वे पहले ऐसे अभिनेता हैं, जो हर संकट में मदद का हाथ बढ़ाते हैं। इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद के लिए कदम उठाया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से अपील की थी कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राजपाल यादव की मदद के लिए दान करें।

इस अपील के बाद कई जाने-माने लोगों ने लाखों रुपए डोनेट किए। राजपाल यादव ने खुद यह स्पष्ट किया कि उन्हें कभी भी काम या पैसों की जरूरत नहीं रही। उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए यह भी बताया कि उन पर लगाए गए चेक बाउंस के आरोप गलत हैं। राजपाल ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से मदद की भीख नहीं मांगी और न ही किसी के सामने झुके।

इस पहल से एक बार फिर यह साबित होता है कि संकट के समय में सोनू सूद न केवल लोगों की मदद करते हैं, बल्कि अपने कार्यों से समाज में उम्मीद और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Reception: शादी के बाद रश्मिका और विजय का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन, साउथ सिनेमा ने लूटी महफिल

बंगाल