होम = Breaking = सोनिया गांधी को 7 दिन बाद मिली सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी, गंभीर संक्रमण के चलते हुई थीं एडमिट

सोनिया गांधी को 7 दिन बाद मिली सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी, गंभीर संक्रमण के चलते हुई थीं एडमिट

by | Mar 31, 2026 | Breaking, News Top

Sonia Gandhi Discharged From Delhi Hospital: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया के स्वास्थ्य में सुधार के बाद मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सोनिया गांधी को 24 मार्च को एक गंभीर संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत में सुधार है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सोनिया गांधी को घर पर आराम और देखभाल के लिए अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

जनवरी में भी सोनिया गांधी अस्पताल में हुई थी भर्ती

इससे पहले जनवरी 2026 में भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। चिकित्सा जांच में पता चला कि ठंड और पर्यावरण प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। जून 2025 में भी सोनिया गांधी को पेट में कुछ गंभीर समस्या आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर की टीम कर रही है निगरानी