Sonia Gandhi was Admitted to Hospital: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उनकी सेहत पर डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार निगरानी रख रही है और उनका इलाज जारी है। इस खबर के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है, जबकि कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
जनवरी में भी सोनिया गांधी अस्पताल में हुई थी भर्ती
इससे पहले जनवरी 2026 में भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। चिकित्सा जांच में पता चला कि ठंड और पर्यावरण प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। जून 2025 में भी सोनिया गांधी को पेट में कुछ गंभीर समस्या आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर केंद्र सरकार के रुख पर सोनिया गांधी का फूटा गुस्सा, कश्मीर का जिक्र कर कही ये बात

