होम = Breaking = सिक्किम के चुंगथांग में बारिश और कई लैंडस्लाइड होने से 200 टूरिस्ट फंसे, ITBP के कैंप में ठहराया गया

सिक्किम के चुंगथांग में बारिश और कई लैंडस्लाइड होने से 200 टूरिस्ट फंसे, ITBP के कैंप में ठहराया गया

by | Mar 25, 2026 | Breaking, News Latest

Multiple landslides hit North Sikkim: नॉर्थ सिक्किम में भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड ने हालात बिगाड़ दिए हैं। चुंगथांग इलाके में करीब 150 से 200 पर्यटक फंस गए हैं। जिला कलेक्टर अनंत जैन के मुताबिक, गंगटोक से लाचेन और चुंगथांग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग लैंडस्लाइडन की वजह से बाधित हो गए हैं, जिसके चलते लाचेन जा रहे पर्यटक चुंगथांग में ही रुक गए। फिलहाल इन सभी पर्यटकों को आईटीबीपी कैंप और गुरुद्वारे में सुरक्षित ठहराया गया है।

कई जगहों पर पावर सप्लाई हुई ठप

इस महीने की शुरुआत में सिक्किम के पाकयोंग, गंगटोक और मंगन जिलों में ओलावृष्टि के साथ आए तेज तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। कई 66 केवी ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गईं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पाकयोंग जिले में रोराथांग-रोंगली लाइन का कंडक्टर टूट गया, जिससे रोंगली और रेनोक प्रभावित हुए। वहीं गंगटोक के नामली क्षेत्र में ट्रांसमिशन लाइन से चिंगारियां निकलने की घटना सामने आई, जिससे निमतार, टोपाखानी और सिंगतम में बिजली गुल रही। इसके अलावा एलएलएचपी-सिसेय लाइन को भी ट्रायल चार्जिंग के दौरान चालू नहीं किया जा सका।

फंसे टूरिस्ट्स को कैंप में ठहराया गया

चुंगथांग-लाचेन मार्ग पर कई जगह लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चलते लाचेन जा रहे पर्यटक बीच रास्ते में ही रुक गए। प्रशासन ने फंसे हुए पर्यटकों के लिए तुरंत राहत की व्यवस्था की। उन्हें रात भर के लिए आईटीबीपी कैंप और गुरुद्वारे में ठहराया गया, जहां भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

ये भी पढ़ें: भूकंप से सिक्किम में हिली धरती; तीव्रता 4.1 मापी गई, एक दिन पहले भी कांप गई थी धरती

बंगाल