होम = Breaking = Sensex में भारी गिरावट: शेयर बाजार धड़ाम, 931 अंक टूटकर बंद

Sensex में भारी गिरावट: शेयर बाजार धड़ाम, 931 अंक टूटकर बंद

Stock Market News: सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज (9 अप्रैल) भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 931 अंक टूटकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 222 अंक फिसलकर 23,775.10 पर आ गया। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 36 अंक की बढ़त के साथ 16,246.35 अंक पर बंद हुआ है।

आज की टॉप गैनर्स कंपनियों में हिताची एनर्जी , एंजल-1 और BHEL रहीं

टॉप गेनर्स में आज हिताची एनर्जी, एंजल वन और BHEL ने क्रमशः 5.40 फीसदी, 5.30 फीसदी और 4.33 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हिंडाल्को और हिंदुस्तान एरोनॉटिकल के शेयरों में भी क्रमशः 3.56 फीसदी और 3.21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इंटरग्लोब एविएशन, CG कंज्यूमर, उनो मिंडा, जियो फाइनेंशियल और केफीन टेक क्रमशः 3.61 फीसदी, 3.31 फीसदी, 3.27 फीसदी, 3.25 फीसदी और 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

सोने-चांदी के दामों में गिरावट

सोना और चांदी की कीमतों में आज भारतीय सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना सस्ता होकर करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगभग 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में CAC 40 और DAX गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे, जबकि अमेरिकी बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर बना हुआ था।

बंगाल