होम = Breaking = मोहाली के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

मोहाली के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

Mohali School Bomb Threat: चंडीगढ़ के मोहाली में बुधवार सुबह स्कूलों को धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को तुरंत घर भेज दिया गया और मोहाली के सभी प्राइवेट स्कूलों में अचानक छुट्टी घोषित कर दी गई। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को मैसेज के जरिए सूचित किया कि सुरक्षा की वजह से आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।

पिछली धमकियों का सिलसिला

कुछ दिन पहले भी चंडीगढ़ के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। बुधवार को स्कूल खुलने के बाद प्रशासन को कुछ धमकी भरे मेल प्राप्त हुए, जिसके बाद एहतियातन बच्चों और स्टाफ को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने स्कूलों के आसपास और मेल प्राप्त होने वाले स्रोत की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई संदिग्ध गिरफ्त में नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्कूलों में अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident: दौसा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 6 युवकों की मौत; कार ट्रेलर से टकराई

बंगाल