होम = Breaking = सौरभ भारद्वाज का राघव चड्ढा पर हमला; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देश से बाहर होने और छिपने का लगाया आरोप

सौरभ भारद्वाज का राघव चड्ढा पर हमला; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देश से बाहर होने और छिपने का लगाया आरोप

Saurabh Alleges Raghav Engaged in ‘soft PR’ in Parliament: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के शुक्रवा को वीडियो जारी करने के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है। सौरभ भारद्वाज ने सांसद राघव चड्ढा को लेकर कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के वक्त वह देश में मौजूद नहीं थे और छिपते नजर आए थे।

सौरभ ने कहा- संसद में जरूरत हैं बड़े मुद्दे उठाने की

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा द्वारा संसद में मुद्दे उठाए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा पर संसद में ‘सॉफ्ट पीआर’ करते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में एक छोटी पार्टी के पास सीमित समय होता है, ऐसे में समोसों जैसे मुद्दों की बजाय देश के बड़े मुद्दों को उठाना ज़रूरी है। सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर राघव चड्ढा ने हस्ताक्षर करने से इनकार किया और विपक्ष के वॉकआउट के दौरान भी वह शामिल नहीं होते।

‘गुजरात में कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR पर राघव चुप रहे’

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि राघव चड्ढा को पंजाब के मुद्दे उठाने चाहिए, जहां से वह चुनकर आते हैं, लेकिन वह इन पर भी बोलने से बचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में पार्टी के करीब 160 कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमों के तहत एफआईआर दर्ज की गई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इस मुद्दे पर भी राघव चड्ढा चुप रहे।