7 Dogs trailer: बॉलीवुड के दो बड़े सितारे सलमान खान और संजय दत्त ने अपने फैंस को एक बार फिर उत्साहित कर दिया है। इस बार चर्चा किसी बॉलीवुड फिल्म के कारण नहीं, बल्कि सऊदी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘7 Dogs’ के ट्रेलर की वजह से हो रही है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर जारी हुआ, सोशल मीडिया पर देखते ही देखते इसे लेकर हलचल मच गई। खासकर जब ट्रेलर में एक्शन सीन के बीच सलमान और संजय के सरप्राइज कैमियो की झलक दिखाई दी, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टारडम
‘7 Dogs’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में सलमान खान बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं, और एक डायलॉग कहते हैं: ‘You know what he does? He documents his whole life.’ इसके कुछ ही सेकेंड बाद संजय दत्त का प्रवेश होता है, हाथ में गैजेट के साथ उनकी मौजूदगी दर्शकों को उनकी भूमिका के बारे में अनुमान लगाने पर मजबूर कर देती है। फैंस का कहना है कि सिर्फ सलमान और संजय की वजह से ही वे इस फिल्म को देखना चाहेंगे।
फैंस में बढ़ी उत्सुकता
हालांकि मेकर्स ने अभी तक दोनों सितारों की भूमिकाओं की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि उनका कैमियो मामूली है। ट्रेलर में यह दोनों सितारे सबसे बड़े आकर्षण बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रेलर देखकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है, तो कुछ ने लिखा ‘रियल किंग ऑफ बॉलीवुड’ साथ ही, फैंस ने सलमान और संजय की जोड़ी की कमी भी महसूस की।
खास जोड़ी का फिर साथ
सलमान और संजय दत्त ने पहले भी ‘साजन’, ‘दस’ और ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। ‘7 Dogs’ में दोनों ही स्टार्स कैमियो में नजर आएंगे, लेकिन फिल्म में मुख्य भूमिका मिस्र के करीम अब्देल-अजीज और अहमेद एज निभा रहे हैं। कहानी मिडिल ईस्ट में फैल रहे एक खतरनाक नए ड्रग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे तुर्की अल-शेख ने लिखा है।
इस तरह, यह फिल्म एक ग्लोबल एक्शन पिक्चर के रूप में उभर रही है, और बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों का सरप्राइज कैमियो भारत और विदेश दोनों जगह चर्चा का केंद्र बन गया है।
ये भी पढ़ें: UP Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया राज्य का बजट; विकास, निवेश और किसानों पर फोकस

