होम = Breaking = रूस का तेल लेकर चीन जा रहा टैंकर भारत पहुंचा, 7 लाख से ज्यादा हैं बैरल

रूस का तेल लेकर चीन जा रहा टैंकर भारत पहुंचा, 7 लाख से ज्यादा हैं बैरल

by | Mar 22, 2026 | Breaking, News Latest

Russian Tanker Arrive In India: मिडल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। रूस का तेल टैंकर एक्वा टाइटन जो पहले चीन के लिए रवाना हुआ था, अब भारत के मंगलुरु पहुंच गया है। करीब 7.7 लाख बैरल कच्चे तेल से भरा यह टैंकर चीन जा रहे सात रूसी जहाजों में से पहला है जिसे भारत की ओर मोड़ा गया, जिससे देश को ऊर्जा सप्लाई में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

7 टैंकर बढ़ रहे हैं भारत की ओर

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्वा टाइटन को जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से रिझाओ बंदरगाह के लिए रवाना किया गया था, लेकिन मार्च के मध्य में इसने अपना रास्ता बदलकर भारत की ओर रुख कर लिया। यह बदलाव उस समय हुआ जब अमेरिका ने प्रतिबंधित रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत को अस्थायी छूट दी। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल से भरे कुल सात टैंकर अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भारत को राहत मिलने की उम्मीद है।

कैसे पहुंचेगा पोर्ट तक कच्चा तेल?

बकौल मुताबिक, एक्वा टाइटन बीती रात मंगलुरु बंदरगाह से करीब 18 नॉटिकल मील की दूरी पर पहुंच गया, जहां से कच्चे तेल को पाइपलाइन के जरिए पोर्ट तक लाया जाएगा। यहां मौजूद MRLP सुविधा में इस तेल को प्रोसेस किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत ने हाल के दिनों में रूसी तेल की खरीद में काफी बढ़ोतरी की है, जो वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के बीच ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

बंगाल