होम = Breaking = रूसी सेना का विमा क्राइमिया में हुआ क्रैश, सवार सभी 29 लोगों की मौत

रूसी सेना का विमा क्राइमिया में हुआ क्रैश, सवार सभी 29 लोगों की मौत

Russian Military Plane Crash: मंगलवार को रूसी सेना के एक विमान के क्राइमिया में क्रैश होने से सवार 29 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान का संपर्क टूट गया और अचान रडार से गायब हो गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 31 मार्च की शाम करीब 6 बजे (मॉस्को समय) विमान से संपर्क टूट गया। विमान में 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्री समेत कुल 29 लोग सवार थे।

विमान तकनीकी खराबी के चलते हुआ क्रैश

शुरुआती जांच में विमान के मलबे पर किसी बाहरी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में इस हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि असली कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। एनटोनोव एएन-26 एक हल्का टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमान है, जिसे 1960 के दशक के आखिर में पेश किया गया था। इसका इस्तेमाल सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए बड़े पैमाने पर किया गया है, लेकिन हाल के वर्षों में यह कई घातक हादसों में भी शामिल रहा है, जिनमें यूक्रेन, दक्षिण सूडान और आइवरी कोस्ट में हुए विमान दुर्घटनाएं शामिल हैं।