Russian consulate in Iran’s Isfahan Damaged in Strikes: अमेरिका-इजराजल के ईरान संग युद्ध पर 11वें दिन रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने कहा कि मध्य पूर्व में संघर्ष लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा या अप्रत्यक्ष असर अब ज़्यादा देशों और उनके नागरिकों के हितों पर पड़ रहा है। जाखारोवा ने कहा बीते दिन ईरान के शहर इस्फहान में रुसी कॉन्सुलेट पर हमला हुआ। हमले में कॉन्सुलेट को क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
रूस ने हमले पर क्या कहा?
ईरान स्थित रूसी कॉन्सुलेट पर हमले पर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने किसी देश का नाम लिए बिना हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कॉन्सुलेट इस्फहान शहर के स्थानीय गवर्नर के दफ्तर के पास बना हुआ। हमले में किसी के हताहत या घायल होने की जानकारी नहीं है लेकिन उसके भवन को नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के प्रति रूस का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। पुतिन ने इस अवसर पर मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किए जाने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि रूस तेहरान के साथ खड़ा रहेगा और ईरानी नेतृत्व के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन जारी रखेगा।
इजरायल ने किया था इस्फहान शहर के एयरपोर्ट पर हमला
इज़रायली सेना ने सोशल मीडिया टेलीग्राम पर दावा किया था कि उसने ईरान के इस्फहान में एक एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है। सेना ने कहा कार्रवाई के दौरान ईरान के F14 फाइटर जेट भी तबाह किए। साथ ही कहा कि इजरायली एयर फोर्स के विमानों के लिए खतरा पैदा करने वाले डिटेक्शन सिस्टम और एयर डिफेस सिस्टम पर हमला किया गया।
ये भी पढ़ें: पुतिन ने ईरान को दिया ‘अटूट समर्थन’, मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति पर बधाई

