होम = Breaking = क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, नोएडा के हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, नोएडा के हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

Rinku Singh’s father dies after suffering liver cancer: भारतीय क्रिकेट टीम बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा था।

नोएडा के हॉस्पिटल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे रिंकू के पिता

क्रिकेटर रिंकू ते पिता खचंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद नाज़ुक थी और उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। साथ ही उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, वह लिवर कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे थे, जिस वजह से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी। हाल ही में रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे और उनके साथ समय बिताया था।

टी20 वर्ल्ड टीम में शामिल हैं रिंकू सिंह

भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह शामिल है। वह अधिकतर खेले गए मैचों के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी रहे हैं। भारत ग्रुप स्टेज के मैच जीतने के बाद सुपर 8 के मुकाबले खेल रहा है। अपने 2 मुकाबलों के पहले मैच में हार और दूसरे मैच में जीत मिली है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया से अलग हुए रिंकू सिंह, सामने आई ये बड़ी वजह

अहमदाबाद में फिर टूटा दिल, टी20 विश्वकप के सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

बंगाल