होम = Breaking = Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय आज लेंगे सात फेरे, सामने आई हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय आज लेंगे सात फेरे, सामने आई हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें

Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी और अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। प्री-वेडिंग फंक्शंस की झलकियां इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, हालांकि शादी की आधिकारिक तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं।

बीते कुछ दिनों से कपल के प्री-वेडिंग समारोह सुर्खियों में हैं। खासतौर पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में रंग और उत्साह साफ नजर आ रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। समारोह की झलकियां देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी का जश्न बेहद भव्य अंदाज में मनाया जा रहा है।

हल्दी सेरेमनी में नजर आए रंग और उत्सव

विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी में लगभग 100 मेहमान शामिल हुए। अभिनेत्री आशिका रंगनाथ भी इस खास मौके की गवाह बनीं। उन्होंने हल्दी समारोह में हिस्सा लिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा कीं।

तस्वीरों में विजय और रश्मिका दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन आशिका रंग-बिरंगे रंगों में पूरी तरह सजी नजर आईं। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘होली का असर जल्दी शुरू हो गया?’ और साथ में साझा की तस्वीरों में लिखा, ‘सभी रंगों के साथ प्यार का जश्न मनाना।’ तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि हल्दी समारोह में रंगों का उपयोग भी हुआ।

फिल्म सेट से शुरू हुआ प्यार

विजय और रश्मिका की दोस्ती और प्यार फिल्म सेट पर ही परवान चढ़ा। दोनों ने ‘गीता गोविन्दम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ‘गीता गोविन्दम’ (2018) की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और इसके बाद लंबी डेटिंग के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। शादी समारोह उदयपुर के मेमेन्टोस बाय आईटीसी होटल में आयोजित किया गया, जहां परंपराओं और आधुनिकता का खूबसूरत संगम देखा गया।

ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: आज विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका, जानें शादी से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

बंगाल