Ram Charan’s eye Injured: साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्मी पेड्डी की शूटिंग के दौरान घायल गए। इस खबर के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए। हालांकि, अब उनकी टीम ने इस मामले में अपडेट दिया है। मालूम हो कि शूटिंग के दौरान राम चरण को आंख में चोट लगी थी और इस खबर ने फैंस को चिंतित कर दिया था।
पेड्डी फिल्म 30 अप्रैल को होने वाली है रिलीज
एक्टर राम चरण और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इल फिल्म का निर्देश बुच्ची बाबू साना कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए। उन्हें आंखे के पास चोट लगी। राम चरण की टीम के एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता को आंख के पास चोट लगी थी। उन्हें टांके लगवाने पड़े। उन्होंने कहा, “अभिनेता 24 मार्च को एक एक्शन एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें चोट लग गई। उन्हें 4 टांके लगवाने पड़े हैं।” सूत्र ने स्पष्ट करते हुए आगे कहा, “उनकी आंख के ऊपर चोट लगी है, आंख में नहीं, जैसा कि कुछ लोग मान रहे हैं। उनकी आंख ठीक है।”
घायल होने के बावजूद राम चरण ने नहीं लिया ब्रेक
सूत्रों के अनुसार राम चरण अब पूरी तरह से ठीक हैं और शूटिंग पर लौट चुके हैं। उन्होंने कोई ब्रेक नहीं लिया है, जिससे फैंस के लिए राहत की खबर है। फिल्म ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा है, जिसका निर्माण वेंकटा सतीश किलारू कर रहे हैं और संगीत एआर रहमानने दिया है। इसमें जाह्नवी कपूर समेत शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु अहम किरदारों में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का धमाका! 6 दिन में 900 करोड़ पार, रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

